Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के सात मोबाइल, एक कार व मोटरसाइकिल बरामद।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थाना कोतवाली सदर पुलिस एवं स्वाट टीम द्वारा तीन शातिर लुटेरों को लूट के 07 मोबाइल, एक कार, एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

आज दिनांक 07.04.2023 को उ0नि0 श्री सुभाष चन्द्र मय हमराह उ0नि0 श्री जय प्रकाश यादव मय हमराह फोर्स एवं प्रभारी स्वाट टीम श्री श्याम नरायण सिंह मय स्वाट टीम द्वारा प्रकाश गेस्ट हाउस के पास से मुखबिर की सूचना पर एक ऑटो UP35AT8398 एवं ईको वैन नं0 UP35BT0118 से अभियुक्तगण 1. शिवम सिंह उर्फ वरूण सिंह पुत्र जनमेजय सिंह नि0 859/01 शिवनगर थाना दही जनपद उन्नाव उम्र करीब 27 वर्ष 2. दिलीप पुत्र गुड्डू लोधी निवासी काजीखेडा हुसैन नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष बताया 3. आदेश शुक्ला पुत्र विनोद शुक्ला निवासी 380 पीताम्बर नगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव उम्र करीब 25 वर्ष के कब्जे से 07 अदद मोबाइल बरामद किये गये।

पकडे गये व्यक्तियों से बरामद मोबाइलों के सम्बन्ध में पूछा गया तो सभी ने माफी मांगते हुए बताया कि साहब यह मोबाइल हम लोग स्टेशन के आस पास एवं उन्नाव शहर से भिन्न भिन्न स्थानों से चोरी एवं लूट करके एकत्रित किये थे आज हम लोग इनको रेलवे स्टेशन पर बेचने के फिराक में जा रहे थे कि आप लोगो ने पकड लिया तथा हम तीनों लोगो नें मिलकर करीब 20 दिन पूर्व नवीन मण्डी के पास से कार DATSUN GO PLUS एक व्यक्ति से छीन ली थी। तथा एक मोटरसाइकिल सुपर स्पेलन्डर भी हम तीनों ने ही मिलकर चुरायी है।

अभियुक्तगण की निशादेही काशीराम कालोनी के पास स्कूल के पीछे खडी एक अदद कार DATSUN GO PLUS रंग सफेद व पास में ही खडी एक अदद मोटरसाइकिल UP74Q9686 सुपर स्पलेंडर रंग लाल बरामद की गई तथा आटों UP35AT8398 एवं ईको वैन नं0 UP35BT0118 के कागजात तलब किये गये तो कोई भी कागजात नहीं दिखा सके अतः आटों व इको गाडी को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में आनलाइन सीज किया गया ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0स0 250/2023 धारा 41/411/413/414 भादवि0 बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!