उन्नाव:- ऑपरेशन मुस्कान के तहत 13 लाख 45 हजार रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
ऑपरेशन मुस्कान जनपद उन्नाव सर्विलांस टीम द्वारा 81 गुमशुदा मोबाइल (मूल्य 13 लाख 45 हजार रुपये) को किया गया बरामद, खोए हुए मोबाइलों को उनके धारकों को किया गया सुपुर्द। पुलिस अधीक्षक उन्नाव दीपक भूकर के निर्देशन एवं अखिलेश सिंह अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद के प्रभारी सर्विलांस सेल उ0नि0 मुन्ना कुमार के नेतृत्व में सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के भिन्न-भिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ितों के गुमशुदा हुए 81 मोबाइल– (एंड्रॉएड सेट भिन्न-भिन्न कम्पनियों के) कीमत लगभग 13,45,000/- रु0 के मोबाइल फोन बरामद किये गये।
पुलिस अधीक्षक उन्नाव महोदय द्वारा गुमशुदा मोबाइलों के सम्बन्ध में समय-समय पर सर्विलांस टीम को शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिये गये थे, जिसके अनुपालन में उपरोक्त मोबाइल फोनों को भिन्न-भिन्न स्थानो से बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे, सभी ने उन्नाव पुलिस का शुक्रिया अदा किया।
बरामदगी– 81 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (कीमत लगभग 13,45,000/- रुपये)।
मोबाइल बरामद करने वाली सर्विलांस टीम–
प्रभारी सर्विलांस सेल मुन्ना कुमार, हे0 का0 राधेश्याम, हे0 का0 प्रशान्त चौहान, का0 शुभम तोमर, का0 प्रशान्त बालियान, का0 अरूण यादव।



