Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- अपना ही पैसा मांगना पड़ा युवक को भारी, मामला कोतवाली में दर्ज।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

‘गंगाघाट’ अपने ही पैसे मांगना युवक को पड़ा भारी, पैसे को लेकर जब युवक बकाया दार के घर गया तो पहले तो कर्जीदार ने घर पर ना होने की बात कही उसके बाद संजीत ठाकुर व अपनी पत्नी (कर्जीदार) के साथ मिलकर पैसे लेने आए युवक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया।।

वहीं गंगाघाट पुलिस का रवैया एकदम खराब, थाने में बैठकर देखे जाते हैं इंस्टाग्राम वीडियो, प्रार्थीओ के पहुंचने पर या पत्रकारों के सवाल पूछने पर, बोला जाता है रुको बाद में आना,कोतवाल से पूछो जाकर।।

प्रदीप चौरसिया गंगा घाट निवासी ने युवक संजीत सिंह ठाकुर निवासी गंगाघाट उन्नाव को बीते कुछ दिनों पहले, जब संजीत ठाकुर ने मदद मांगी तो प्रदीप चौरसिया ने 1500 रुपए दिया और जल्दी वापस करने के लिए भी कहा, अभी जाने के बाद संजीत ठाकुर ने पैसे वापस नहीं किए तो प्रदीप चौरसिया ने घर आकर रुपए की जरूरत की बात को कहकर संजीत ठाकुर से रुपए मांगे तो संजीत ठाकुर (कर्जीदार) इधर-उधर की बातें करता रहा।

जब प्रदीप चौरसिया अपनी पत्नी संग उनके घर पहुंचे तब संजीत ठाकुर घर पर ना होने की बात कही, कर्जी दार का इंतजार करने के लिए प्रदीप उसके घर 10 अप्रैल शाम को, संजीत और उसकी पत्नी ने मिलकर प्रदीप चौरसिया को मारा पीटा जिससे युवक लहूलुहान हो गया।

युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे, तो पुलिस भी मामले को टाला मटोली करती व पीड़ित को इधर-उधर दौड़ाती नजर आई, थाना प्रभारी से बात करने के बाद उन्होंने गंगा घाट थाने में प्रार्थना दर्ज कराई, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की बात कही है।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!