नागरिक सुरक्षा कोर के 65 वार्डनों को चीफ वार्डन राजीव सिंह ने किया सम्मानित।

राजेश निगम की खास रिपोर्ट
कानपुर। 22 अगस्त 2026 को साकेत नगर स्थित ‘टेबल टॉक रेस्टोरेंट में नागरिक सुरक्षा कोर प्रखण्ड रतनलाल नगर एवं गोविंद नगर की सामूहिक मासिक बैठक, प्रशस्ति पत्र वितरण एवं वार्डन सम्मान समारोह में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त उप नियंत्रक श्री विष्णु कुमार शर्मा का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।मुख्य अतिथि चीफ वार्डन श्री राजीव सिंह, विशिष्ट अतिथि स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन श्री सतीश अरोड़ा, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक श्री विमलेश यादव तथा सहायक उप नियंत्रक श्री मुकेश कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर परीक्षा ड्यूटी, भीषण गर्मी में ट्रैफिक पुलिस हेतु पेयजल व्यवस्था, ईद व बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था, वृक्षारोपण अभियान और सावन माह में शिव मंदिरों में सेवा देने वाले 65 वार्डनों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डिवीजनल वार्डन वेद प्रकाश वर्मा एवं स्टाफ ऑफिसर रामजी गुप्ता ने अतिथियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।चीफ वार्डन श्री राजीव सिंह ने वार्डनों के जनहित कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी निष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने तथा रैंक-वाइज ड्रेस कोड का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन स्टाफ ऑफिसर रतनलाल नगर श्री राम जी गुप्ता एवं स्टाफ ऑफिसर गोविंद नगर श्री अजय द्विवेदी ने किया। इस दौरान प्रखण्ड के घटना नियंत्रण अधिकारी राजेश निगम, देवांश भाटिया, मनोज सक्सेना एवं पोस्ट वार्डन अपने-अपने सेक्टर वार्डनों के साथ उपस्थित रहे।






