Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

आदर्श गौशाला ग्वालियर में गोवर्धन पूजन में शामिल हुए शहर के नगर निगम अधिकारी एवं समाजसेवी

नम्रता सक्सेना संवाददाता ग्वालियर

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

ग्वालियर // ग्वालियर शहर की बहु चर्चित एवं सबसे बड़ी गौशाला आदर्श गौशाला में गोवर्धन पर्व के दौरान विशेष पूजा/ अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

पूजा कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी एवं समाजसेवियों के साथ संत महात्माओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया!
इस विशेष पर्व के दौरान गौशाला प्रांगण में गोवर्धन पर्वत रूपी पर्वत को तैयार किया गया!
विधि विधान से मंत्र उच्चारण कर गोवर्धन भगवान की पूजा अर्चना की गई!
पूजा अर्चना के बाद गौशाला प्रांगण में प्रसादी का वितरण हुआ साथ ही गौ माताओं की भी सेवा एवं उससे होने वाले लाभ उपस्थित लोगों को गौशाला संचालक महात्मा के द्वारा बताए गए!
इस दौरान सिद्धि मानव सेवा समिति अध्यक्ष आकाश बंसल उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव द्वारा गौ सेवा एवं सनातन संस्कृति संरक्षण को लेकर भी उपस्थित नागरिकों से संवाद किया गया!

गौरतलब है कि दीपोत्सव पर्व दीपावली के अगले दिन पढ़ने वाली परमा तिथि के दिन इस पर्व को मनाया जाता है!

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!