Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अक्षय पात्र देश में सेवा का पर्याय: एडीजी राजीव कृष्ण

अक्षय पात्र के वार्षिकोत्सव में सेवा कार्यों की जमकर हुई सराहना

वृन्दावन/मथुरा।अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा गुरूवार को वृन्दावन में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे, अपर पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण जी ने कहा कि अक्षय पात्र आज देश में सेवा का पर्याय बना हुआ है। इसके द्वारा परिषदीय विद्यालयों के छात्रों को शुद्ध, पौष्टिक, एवं उच्च गुणवत्ता युक्त गरमा-गरम भोजन उपलब्ध कराया जाता है। यह एक अद्भुत सेवा है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन, श्री राजीव कृष्ण जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) शैलेश पाण्डेय जी , गोवर्धन विधायक श्री मेघश्याम जी, अक्षय पात्र के श्री अनंतवीर्य दास जी, श्री सुरेश्वर दास जी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि गोवर्धन विधायक मेघश्याम सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा ब्रज में अद्वितीय सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय जी ने कहा कि संस्था द्वारा की जा रही, यह एक बडी़ एवं निस्वार्थ सेवा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए सेवा कार्य अनवरत चलते रहते हैं। इन सेवा कार्योें के लिए उन्होंने संस्था की खुले दिल से सराहना की।संस्था का परिचय देते हुए श्री सुरेश्वर दास जी ने बताया कि बैगलोर से सन् 2000 में पाँच शासकीय विद्यालयों के 1500 छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराने वाली सेवा, आज वित्रित रूप में भारत के 14 राज्यों एवं दो केन्द्र शासित प्रदेश के 22,367 विद्यालयों के लगभग 20 लाख छात्रों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा रही है। हमारा लक्ष्य है कि हम वर्ष 2025 तक प्रतिदिन 30 लाख छात्रों तक शुद्ध एवं पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा सकें।इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न खेल स्पर्धाओं रस्सा कसी, वालीबाॅल, क्रिकेट, बैडमिंटन आदि के विजेताओं का पुरस्कार वितरण किया गया। इसके पश्चात संस्था में सेवा के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए विष्णु सिंह, मुकेश अग्रवाल, विजय कुमार, विजय शंकर तिवारी, उमाशंकर, अमरेश सिह, योगेन्द्र कमल सिंह, मनीष सिंह को शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् के पीयूष राघव जी, संस्था से अमित झा, राजीव रावत, प्रमोद ठाकुर, , दीपक शर्मा, नारायण जेना, विक्रम सिंह, लक्ष्मण सिंह, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!