Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने किया कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के भव्य कार्यालय का उद्घाटन

यू.बी. सिंह की विशेष रिपोर्ट

व्यापारियों की एकजुटता और समस्याओं के समाधान का केंद्र बनेगा नया कार्यालय: मुकुंद मिश्रा

कानपुर।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने आज 629, ओ ब्लॉक सब्जी मंडी, किदवई नगर स्थित कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के नवनिर्मित जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। समारोह में दक्षिण क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो व्यापारियों की बढ़ती शक्ति और संगठन के विस्तार का प्रतीक बना।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक ईंट-गारे की इमारत नहीं, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और उनके हितों की रक्षा का एक सशक्त केंद्र बनेगा। उन्होंने कानपुर दक्षिण की टीम को बधाई देते हुए व्यापारियों से एकजुट रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के अध्यक्ष अचल गुप्ता ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य सुनील पांडे, युवा उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री संत मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के चेयरमैन नीतू सिंह, महामंत्री पवन तिवारी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, युवा महामंत्री रोमी सिंह, मार्बल मार्केट अध्यक्ष विजय गुप्ता, उदय भान सिंह, रामजी अग्रवाल, ज्योति शुक्ला, अवनीश शुक्ला, रमन गुप्ता, शिवम शर्मा, प्रभात जयसवाल, सुधीर द्विवेदी, विमलेश द्विवेदी, वरिष्ठ पदाधिकारी टीकम चंद सेठिया, कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (उत्तर) के अध्यक्ष सुनील बजाज, मुख्य संरक्षक रामेश्वर गुप्ता (लाला भैया), महामंत्री कृपाशंकर त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे।समारोह में कानपुर दक्षिण से संबद्ध विभिन्न क्षेत्रों के व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने एक सुर में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अध्यक्ष अचल गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नया कार्यालय अब व्यापारियों के लिए सुलभ होगा और यहाँ से व्यापारिक हितों की लड़ाई और प्रभावी ढंग से लड़ी जाएगी।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!