Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नारी संस्था झांसी ने सूर्य ग्रहण पर किए वस्त्र दान

सूचना इंडिया संवाददाता लोकेश मिश्रा की रिपोर्ट।

फरीदाबाद //हरियाणा ===

सूर्य ग्रहण पर नारी संस्था ने किए वस्त्र दान
नारी संस्था ने फरीदाबाद हरियाणा में प्रथम बार वस्त्र वितरण अभियान की शुरूआत की। नारी संस्था पूर्ण नाम (नेशनल अगेंस्ट रेप इन इंडिया) महिलाओ के हक के लिए कार्य करती है। महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाती हैं। जवाहर कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा निवासी सृष्टि गुलाटी के नेतृत्व में नारी संस्था नए कार्य आरंभ करने जा रही हैं। जिसमे सबसे प्रथम कार्य जरूरतमंद बच्चो को वस्त्र वितरित कर किया। नारी संस्था झांसी की संस्था हैं। गौरतलब हैं कि नन्ही सृष्टि गुलाटी नारी संस्था की फरीदाबाद हरियाणा से सबसे छोटी ब्रांड एम्बेसडर भी है। नारी संस्था का मुख्य कार्य सभी महिलाओं के हितों के लिए कार्य करना, बलात्कारीयो के लिए फांसी की सजा का समर्थन करना, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि कार्यों को प्रमुखता दी जाती हैं।नारी संस्था की ब्रांड एंबेसडर सृष्टि गुलाटी द्वारा जवाहर कॉलोनी सारण गोल चक्कर के पास आयशर कंपनी के पास स्तिथ स्लम क्षेत्र और झुग्गियों में सभी बच्चो की वस्त्र वितरित किए गए। सृष्टि गुलाटी फरीदाबाद हरियाणा के डी.सी.मॉडल. सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पहली की छात्रा हैं। सभी बच्चो के चेहरे पर असीम सी ख़ुशी ओर शांति का अनुभव हो रहा था। नारी संस्था की चैरपेर्सन संध्या अग्रवाल ने कहा कि सृष्टि को हमने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का एक ही उद्देश्य है कि बेटी भी नारी का एक ही रूप है। इस बेटी ने इतने नेक कार्य किए हैं यह हम सभी के लिए एक प्रेणना है। इसी अवसर पर नारी संस्था द्वारा यह नेक कार्य किया गया। वस्त्र वितरण अभियान की शुरुआत आज के नेक दिन से की गई। वस्त्र वितरण के अवसर पर सृष्टि अपने पिता प्रवीन गुलाटी, आशु वर्मा ओर अन्य स्थानीय लोगों ने भरपूर साथ दिया। सृष्टि  सबसे छोटी समाज सेवीका के रूप में फ़रीदाबाद हरियाणा में प्रसिद्ध है।सभी ने नन्ही बच्ची के नेक कार्यो की प्रशंसा की। नारी संस्था के संस्थापक साधु साहेब ने नन्ही बच्ची के साथ मिलकर कर रहे सभी साथियों का हार्दिक आभार जताया। सूर्य ग्रहण के दिन दान पुण्य करना सबसे बड़ा दान भी माना जाता हैं।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!