Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

झांसी की पहचान बने समाजसेवी संदीप सरावगी सामाजिक कार्य में सदैव रहते हैं आगे

झांसी//लोकेश मिश्रा

मोंठ में हुआ सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी रहे मुख्य अतिथि


झाँसी। मोंठ में सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया। शीतला माता मंदिर परिसर किला रोड मोंठ में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजक/संयोजक डॉ.अनिल तिवारी, आशुतोष पुरोहित, ऋषि राणा, बबलू उपाध्याय, दीप कुमार, संजीव चौधरी, एड., पंकज खरे ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। सम्मेलन में 64 वर वधू परिणय सूत्र में बंधे, जिसमें मुस्लिम समुदाय के सात जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। 57 जोड़ों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ मंत्र उच्चारण के साथ सात फेरे लिए। नजारा तो तब देखने को मिला, जब इस भव्य कार्यक्रम में चिलचिलाती धूप में इंद्र देवता ने कार्यक्रम आयोजकों व वर वधू को आशीर्वाद के रूप में मौसम सुहाना कर दिया और हल्की हल्की बारिश कर मौसम खुशहाल कर दिया। कार्यक्रम की भव्यता और सुंदरता देखने लायक थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने वर वधु को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ऐसा आयोजन आज के दहेज लोभियों के लिए सबक है।सीखना चाहिए कि हर घर में बेटी जन्म लेती है और हर घर में एक बेटा, लेकिन बेटा बेटी में भेदभाव क्यों। अगर किसी की बेटी आपके घर में आती है तो वह साक्षात आपकी बेटी की तरह बहू लक्ष्मी बनकर आती है।ऐतिहासिक सामूहिक विवाह सम्मेलन में संघर्ष सेवा समिति के सदस्य धर्मेंद्र खटीक,राजू सेन, संदीप नामदेव आदि उपस्थित रहे।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!