कानपुर:- समरसता महापर्व पर हिन्दू सम्मेलन।।


विशाल त्रिशूल दीक्षा व समरसता भोज।। हिंदू परिषद बजरंग दल, कानपुर पूर्व के तत्वावधान मे आज काशी राम कालोनी सनिगवा के पास एक त्रिशूल दीक्षा व समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना ने अपने सम्बोधन मे कहा कि गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामायण मे सम्पूर्ण ज्ञान मिलता है, मनुष्य को जीवन जीने का मार्ग मिलता है। विश्व हिन्दू परिषद जाति,घर्म का भेदभाव नही सिखाता।
वह विश्व के कल्याण की बात करता है ,देश हमे देता है सबकुछ हम भी तो कुछ देना सीखा,यह हमारे भारतीय संस्कृतिक है।अन्य वक्ताओ ने हिन्दू संगठन को मजबूत करने की बात कही।त्रिशूल देकर सभी विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओ को शपथ भी दिलाई गई। पनकी के महामण्डलेश्वर जितेंद्र कुमार ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद ने इस त्रिशूल दीक्षा देकर हिन्दू की रक्षा के लिये दिया गया है। रामचरित मानस पर जो नेता ऊलजलूल बयान दे रहे है।
उनको सबक सिखाने का कार्य करेगे।सिद्धनाथ घाट के महामण्डलेश्वर अरूण चैतन्य पुरी ने बताया कि आज हिंदू को एकजुट होकर समाज के हित के लिए कार्य करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के प्रान्तीय अघ्यक्ष राजीव महाना ने कहा कि 1100 लोगो को त्रिशूल वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी हिंन्दुओ की जाति को एक मंच मे एकत्र करना है। जिसमे मुख्य प्रान्त अध्यक्ष श्री राम व केन्द्रीय सह मंत्री विश्व हिंदू परिषद के अम्बरीश, प्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
इसमे प्रमुख रूप से जितेंद्र कुमार, अरूण चैतन्य पुरी महराज, अमरनाथ, हेमत सेगर, अजय सिंह, आकाश यादवसुशील गुप्ता,उमा कान्त जायसवाल, जितेंद्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।