कानपुर :- ये सनातन धर्म को प्रमाणित करने का समय है : करौली सरकार।।


थाना बिधनू क्षेत्र के अन्तर्गत संतोष सिंह भदौरिया उर्फ करौली बाबा पहले किसान नेता थे। बाद में आयुर्वेदाचार्य बने। अब प्रेत-बाधाओं से निवारण का दावा करते हैं। इनका आश्रम कानपुर में ही है। नोएडा के डॉ. सिद्धार्थ चौधरी का दावा है कि करौली बाबा और उनके समर्थकों ने उन्हें पीटा।
करौली सरकार का पक्ष, यहां 20-22 साल से दरबार लग रहा है। यहां पितृ मुक्ति होती है। कभी कोई घटना नहीं हुई। मेरे पास कोई जांच के लिए नहीं आया।।
ये सनातन धर्म के खिलाफ साज़िश है। मैं मेडिकल साइंस को मानता हूँ पर मेडिकल साइंस अधूरी है, दरबार में वैदिक ज्ञान से चिकित्सा होती है। कोई आपको गाली दे तो शरीर को चोट नहीं लगेगी, लेकिन आपके जीवन को चोट लग सकती है। आप डिप्रेशन में जा सकते हैं।
FIR कराने से सनातन धर्म जाग गया है। भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोई ज़रूरत नहीं है। सबसे पहले दूसरे पक्ष की शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।
ये षड्यंत्र है। आप अपने जानने वालों को ले आएं,एक ही दिन में ठीक कर देंगे। न कर पाए तो दरबार बंद कर देंगे।
डॉ. सिद्धार्थ के सिर में घाव हुए हैं। बिधनू थाने में रविवार शाम FIR लिख ली गई। पुलिस ने कहा, जांच जारी है।