Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेहटा मुजावर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 28.10.2023 को थाना बेहटा मुजावर पर मु0अ0सं0 216/2023 धारा 366/147/323/504/506 भादवि पंजीकृत किया गया था। दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त से संबन्धित अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए धारा 376/342 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी।

आज दिनांक 06.11.2023 को उ0नि0 किशोरी लाल मय हमराह हे0का0 सुभाष चंद्र द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त मंजेश पुत्र राजबहादुर आरख निवासी उम्मेद खेडा मजरा बेहटा मुजावर थाना बेहटा मुजावर जिला उन्नाव उम्र 25 वर्ष को मटुकरी चौराहे से गिरफ्तार किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!