Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

अमृतसर में राज्य स्तरीय व्यापारी सम्मेलन संपन्न; स्व. अमृतलाल जी की जयंती पर व्यापारियों ने भरी हुंकार

यू. बी. सिंह की खास रिपोर्ट

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल द्वारा अमृतसर में एक भव्य ‘व्यापारी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संगठन के पूर्व प्रधान स्व. अमृतलाल की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं और व्यापारिक हितों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता (राजस्थान) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महामंत्री मुकुंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन में पंजाब के विभिन्न जिलों से आए व्यापार मंडल की इकाइयों के पदाधिकारियों और भारी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्होंने पंजाब के व्यापारियों की एकजुटता की प्रशंसा करते हुए स्व. अमृतलाल के योगदान को याद किया। विशिष्ट अतिथि मुकुंद मिश्रा ने व्यापारिक समस्याओं के समाधान हेतु संगठन की मजबूती और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी पैरवी की आवश्यकता पर बल दिया।

पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी जिलों से आए प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन न केवल स्व. अमृतलाल को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, बल्कि पंजाब के व्यापारिक भविष्य की नई दिशा भी तय करेगा।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!