Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

UP NEWS: तिरंगे की थीम पर बच्चों ने हथेलियों पर सजाई देशभक्ति का संदेश

पूर्वांचल ब्यूरो

,

 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जौनपुर जिले के परिषदीय विद्यालयों में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत विभिन्न रचनात्मक एवं देशभक्ति से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मड़ियाहूं विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय हिनौती तथा बक्शा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सरायखोलेको में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

         प्राथमिक विद्यालय हिनौती मड़ियाहूं में बच्चों ने अपनी हथेलियों पर ‘भारत’, ‘तिरंगा’, ‘स्वतंत्रता’ सहित देशभक्ति से जुड़े विभिन्न संदेश लिखकर अनूठे अंदाज में देश के प्रति प्रेम और सम्मान प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से अपनी हथेलियां सामने कर तिरंगे के प्रति श्रद्धा और राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। बच्चों की यह रचनात्मक प्रस्तुति विद्यालय परिसर में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

          जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर के निर्देश तथा खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा के मार्गदर्शन में आयोजित इस गतिविधि में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना विकसित करना है। प्राथमिक विद्यालय हिनौती मड़ियाहूं विकासखंड के हिनौती गांव में स्थित है, जहां कक्षा एक से पांच तक के बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

          कंपोजिट विद्यालय सरायखोलेको बक्शा में भी ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत बच्चों ने तिरंगे की थीम पर आकर्षक फ्रेम तैयार कर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने रंगों और कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया।

         

पूर्वांचल न्यूज ब्यूरों

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!