Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)राष्ट्रवाद

Jammu Kashmir Encounter: सिधरा में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी मार गिराए

जम्मू शहर के साथ सटे सिधरा इलाके में बुधवार तड़के सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मौके पर पुलिस, CRPF और सेना की टीमें मौजूद हैं। अभी संबंधित क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही सिधरा में आतंकियों द्वारा पुलिस पोस्ट पर हमला किया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जम्मू जोन, मुकेश सिंह ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिधरा बाईपास क्षेत्र में तवी पुल के पास घने कोहरे के बीच सुबह तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। इसमें तीन आतंकियों की मार गिराया गया है। उन्होंने बताया कि आतंकी ट्रक में छिपे थे और जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहे थे। इलाके में तलासी अभियान चलाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि सिधरा पुल के पास छह दिसंबर देर रात आतंकियों ने पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला किया था। पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया था। हालांकि हमलावर चूक गए और ग्रेनेड पास के एक बिजली के खंभे और पेड़ के बीच जा गिरा। खंभे पर छर्रे के निशान मिले थे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!