Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
क्रिकेटखेल
Trending

Sanju Samson 5 Sixes in Over: संजू सैमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ एक ओवर में जड़े 5 छक्के, भारत ने किया 260 पार

Sanju Samson 5 Sixes in Over: Samson's Power Hitting Takes India Past 200 in Just 14 Overs

रिकॉर्ड तोड़ मैच- 297/6
25 चौके & 22 छक्के
सबसे बड़ा टोटल- 314/3 नेपाल vs मंगोलिया

Sanju Samson 5 Sixes in Over: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टी20 मैच में अपने बल्ले से कहर बरपाया। सैमसन ने पारी के 10वें ओवर में लगातार 5 छक्के जड़कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनकी इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने सिर्फ 7.1 ओवर में 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया और 10 ओवरों में स्कोर को 152 तक पहुंचा दिया, जो टी20 मैच में भारत का सबसे तेज 150 रन है।

संजू सैमसन, जिन्हें अक्सर संजू विश्वनाथ सैमसन (Sanju Viswanath Samson) के नाम से जाना जाता है, ने अपनी 22 गेंदों की अर्धशतक पारी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने बांग्लादेश के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। सैमसन की इस पारी के बाद टीम इंडिया की स्थिति मजबूत हो गई और उन्होंने अपनी टीम को एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया।

संजू सैमसन के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद उनकी तुलना देश के महानतम टी20 खिलाड़ियों से की जा रही है। वहीं, ईशान किशन की टी20 में वापसी मुश्किल नजर आ रही है, क्योंकि सैमसन का यह फॉर्म टीम मैनेजमेंट के लिए एक बड़ा संकेत है।

मैच के आखिरी बाल पर भी रिंकू सिंह ने लगाया छक्का, पहली बाल पर गिरा बांग्लादेश का पहला विकेट, मयंक यादव पहली बार T20 में नई गेंद से सुरुवात विकेट के साथ, तीसरी बाल 144 से अधिक की गति, बांग्लादेश का पहला चौका मयंक यादव की चौथी गेंद पर पहले ओवर की समाप्ती पर बांग्लादेश का स्कोर 5 रन

एक इन्निंग में सबसे ज्यादा छक्के- 22

बेस्ट पावर प्ले स्कोर 82/1
फास्टेस्ट टीम 100- 43 बॉल
सबसे कम बाल में 200 14 ओवर
पहले 10 ओवर में बेस्ट स्कोर 152/1
एक इनिंग में सबसे ज्यादा बाउंड्री- 47

भारत ने 133 रन से मैच अपने नाम किया, रवि विश्नोई को मिले 3 विकेट

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!