Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज़ ने 29 की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए Nicholas Pooran, क्रिकेट जगत में मचा हलचल

पूर्व वेस्टइंडीज टी20 कप्तान Nicholas Pooran ने महज 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। West Indies wicket-keeper Nicholas Pooran को दुनिया के सबसे बेहतरीन टी20 बल्लेबाज़ों में गिना जाता है। उनके इस फैसले से फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों के बीच हैरानी और निराशा की लहर दौड़ गई है।
Nicholas Pooran, जो एक शानदार टी20 बल्लेबाज़ के रूप में उभरे थे, ने 9 साल लंबे करियर में वेस्टइंडीज के लिए कुल 167 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने 1983 वनडे रन 39.66 की औसत और 99.15 के स्ट्राइक रेट से बनाए, वहीं 2275 टी20I रन 136.39 के स्ट्राइक रेट से बनाकर वेस्टइंडीज के लिए इस फॉर्मेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
किशोर अवस्था में क्रिकेट की शुरुआत से लेकर टी20 विश्व कप तक का सफर
Pooran ने 2014 अंडर-19 वर्ल्ड कप से अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20I में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया और फिर 2018 में वनडे क्रिकेट में कदम रखा।

वो 2019 वनडे वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज टीम का हिस्सा रहे और 2021 टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया गया। 2022 में Nicholas Pooran को वाइट-बॉल फॉर्मेट में कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने एक छोटी लेकिन यादगार कप्तानी की।
IPL में भी Pooran ने दिखाया था दम
Pooran played seven games in his debut IPL season scoring 168 runs और बाद में कई फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से टी20 लीग्स में खास पहचान बनाई।
टी20 लीग्स में उनका प्रदर्शन अब भी जबरदस्त है और ऐसे में माना जा रहा है कि Pooran अब पूरी तरह से फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट पर फोकस करेंगे।
West Indies Cricket Board ने जताया आभार
Cricket West Indies ने उनके योगदान की सराहना करते हुए बयान जारी किया,
“हम उनके शानदार प्रदर्शन को सलाम करते हैं और फैन्स को दिए गए अनमोल लम्हों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। हम उनके आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
Nicholas Pooran, जिन्होंने हाल ही में 2024 टी20 वर्ल्ड कप में Chris Gayle का रिकॉर्ड तोड़ा था, अब वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा टी20I मैच खेलने वाले खिलाड़ी (106 मैच) बन चुके हैं।
इसे भी पढ़ें-IPL 2025 Final: आरसीबी ने PBKS को 6 रन से हराकर पहली बार जीता खिताब | RCB vs PBKS Highlights
उन्होंने दिसंबर 2024 में वेस्टइंडीज के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
संक्षिप्त में Pooran का करियर
- नाम: Nicholas Pooran
- उम्र: 29 वर्ष
- वनडे रन: 1983 रन (Avg. 39.66, SR 99.15)
- टी20I रन: 2275 रन (SR 136.39)
- IPL में रन: 2293 रन (SR 169)
- IPL डेब्यू सीजन में रन: 168 रन (7 मैच)
- रिटायरमेंट: जून 2025
निकोलस पूरन के संपूर्ण प्रोफाइल को देखने के लिए यहाँ क्लिक करें




