इधर उधर की
कहलगांव के कृष्णा इंडस्ट्रीज में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन!

कहलगांव के हॉट रोड स्थित कृष्णा इंडस्ट्रीज परिसर में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन चल रहा है। कार्यक्रम का आयोजन राघव परिवार द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में कल शाम से रात्रि 11 बजे तक राम कथा का प्रवचन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पदम विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट धाम के जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज थें। राम कथा में महाराज ने राम कथा का विस्तार रूप से संगीतमय प्रवचन किया। इस अवसर पर दिव्यांग को भी सम्मानित किया गया।
कहलगांव के कृष्णा इंडस्ट्रीज में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन || Soochna India




