कानपुर में श्री राधा रमण सेवा संस्थान द्वारा नवरात्रि उत्सव और डांडिया रात्रि का भव्य आयोजन
Grand Navratri Celebration and Dandiya Night organized by Shri Radha Raman Seva Sansthan in Kanpur

श्री राधा रमण सेवा संस्थान द्वारा कानपुर में नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया रात्रि का आयोजन
कानपुर, शास्त्री भवन खलासी लाइन – श्री राधा रमण सेवा संस्थान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर शास्त्री भवन खलासी लाइन में भव्य नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया रात्रि का आयोजन किया। कार्यक्रम में मां भगवती की महाआरती और उनकी स्तुति का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहा, जिसे संस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
भारतीय संस्कृति की धरोहर: गरबा रात्रि और मां भगवती का आवाहन
श्री राधा रमण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित गरबा रात्रि में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। मां भगवती का आवाहन और गरबा नृत्य की प्रस्तुतियाँ दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराती रहीं। इस दौरान सेवक मण्डल शास्त्री भवन खलासी लाइन में दीप प्रज्ज्वलन का कार्य समाजसेवी श्री सेठ मुरारी लाल अग्रवाल द्वारा किया गया। इसके बाद मां भगवती की महाआरती सम्पन्न हुई।
सनातन धर्म में 51 शक्ति पीठ: शक्तिपीठों की स्थापना कब हुई, इनका धार्मिक महत्व क्या है
“नवदुर्गा स्वरुपा सम्मान” से प्रेरित महिलाएं
श्री राधा रमण सेवा संस्थान के मंच पर “नवदुर्गा स्वरुपा सम्मान” का आयोजन भी किया गया, जहां नव देवी स्वरूप आदिशक्ति के महत्व को महिलाओं में प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम ने महिलाओं को प्रेरणा दी कि वे नवदुर्गा के रूप में परिवार और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहें।
संस्थान की अध्यक्ष संध्या पाण्डेय ने बताया कि पिछले चार वर्षों से यह आयोजन भारतीय संस्कृति की समृद्धि को प्रदर्शित करता आ रहा है। उन्होंने कहा, “हम गुजराती और राजस्थान परंपराओं के अनुसार नवरात्रि उत्सव मनाते हैं, जिसमें कलाकारों द्वारा खूबसूरत झांकियों और गरबा नृत्य की प्रस्तुतियाँ होती हैं। हमारी समाज की महिलाएं नवदुर्गा के विभिन्न रूपों में अपनी परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने परिवार को संभालती हैं।”
महाकुंभ 2025: महाकुंभ क्या है, क्यों मनाया जाता है और महाकुंभ मेले की परंपराएँ व इतिहास जानें
सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और अतिथि कलाकारों की उपस्थिति
कत्थक नृत्यगना रेखा त्रिपाठी की शिष्या द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य और अतरंगी संस्थान द्वारा गरबा की अद्भुत प्रस्तुतियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अद्वितीय कार्यक्रम में शहर के कई प्रमुख व्यक्ति और महिलाएं भी उपस्थित रहीं, जिनमें मनीषा मिश्रा, नीतू गुप्ता और तरंग श्रीवास्तव प्रमुख रहीं।
इस सांस्कृतिक उत्सव ने न केवल कानपुर शहर के नागरिकों को मनोरंजन और भक्ति का अवसर प्रदान किया, बल्कि भारतीय संस्कृति की समृद्ध धरोहर को भी नए सिरे से जीवंत किया।




