राजनीतिक
AAP विधायक Atishi ने ‘दिल्ली मॉडल’ का किया गुणगान !!

UN महासभा में आतिशी (Atishi) ने अपने संबोधन में कहा कि तीन करोड़ की आबादी वाले शहर में सरकारी जल का नुकसान हो रहा था, सरकारी स्कूल और अस्पताल नाकाम हो रहे थे. हालांकि, पिछले सात साल में दिल्ली सरकार ने ये सब पलट दिया है.
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए ‘शासन के केजरीवाल मॉडल’ पर प्रकाश डाला और कहा कि जब विकास, निष्पक्षता सुनिश्चित करने की बात हो तो दिल्ली शहर सभी शहरों के लिए एक उदाहरण हो सकता है.
संयुक्त राष्ट्र महासभा में आतिशी के संबोधन की उनकी पार्टी के लोगों ने सराहना की जिनमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं. केजरीवाल ने आतिशी की सराहना करते हुए कहा कि दुनिया शहरी शासन के कई क्षेत्रों में समाधान के लिए दिल्ली की तरफ देख रही है.
AAP विधायक Atishi ने 'दिल्ली मॉडल' का किया गुणगान !! || Soochna India




