Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

25 वर्षीय विवाहिता की डिलीवरी के दौरान हुई मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप


मथुरा।गुरुवार की सुबह थाना कोतवाली के मछली फाटक निवासी विवाहिता संजना पत्नी सागर को परिजनों के द्वारा महिला जिला अस्पताल मथुरा में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया।जहां अचानक उसकी मौत हो गई।जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।इस विषय में परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 9 बजे महिला को सही सलामत डिलीवरी के लिए महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था एवं अंदर ओटी में ले जाकर डॉक्टरों ने इंजेक्शन लगाया और उसने दम तोड़ दिया।


हंगामा काट रहे परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया एवं न्याय की गुहार लगाई। घटना को देखते हुए सीएमएस रितु कात्यानी ने पुलिस को जानकारी दी एवं सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले को रफा-दफा कराया।जहां पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जब इस विषय में सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डॉक्टरों का मरीज के प्रति स्नेह अधिक होता है कोई भी नहीं चाहता कि कोई घटना घटित हो।क्या कारण रहे इस विषय में जांच की जाएगी एवं जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!