Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक के द्वारा दिया गया ज्ञान ही व्यक्ति की सफलता की सीढ़ी होती है= समाजसेवी डॉ संदीप सरावगी

झांसी/////उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद जिला झांसी उत्तर प्रदेश शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान समारोह बरुआसागर में मुख्य अतिथि डॉ.संदीप सरावगी,विशिष्ट अतिथि राम लखन भार्गव कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंभू दयाल यादव जिला अध्यक्ष लखन लाल सक्सेना ने सर्वप्रथम मां सरस्वती व डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। वही कस्तूरबा विद्यालय की बच्चियों ने मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया मुख्य अतिथि विशेष अतिथि व अध्यक्ष महोदय ने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।वही 2022 मैं सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को माल्यार्पण कर शाल ओढ़ाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी शिक्षकों ने अपने अपने विचार रखे वही मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंच पर उपस्थित सभी सेवानिवृत्त गुरु जन एवं सभागार में पधारे गुरुजनों के चरणों में नमन वंदन अभिनंदन करता हूं और बताना चाहता हूं कि गुरु वह शक्ति है जो मां के बात बच्चे का सही रास्ते पर चलने वा उसको सही मार्ग दिखाने में अहम योगदान देता है। तो गुरु से बढ़कर कोई रास्ता दिखाने वाला नहीं होता कहा गया है की

गुरु गोविंद दोऊ खड़े,काके लागू पाय”
बलिहारी गुरु आपने,गोविंद दियो बताए”

ऐसे गुरुओं का आशीर्वाद बना रहे तो इतिहास रचना कोई बड़ी बात नहीं होती। हमारे आदरणीय परम श्रेद्धाये डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने अपना जन्म दिवस भी गुरुओं के नाम कर दिया और शिक्षक दिवस के रूप में उनका जन्म दिवस मनाया जाता है। ऐसे महान पुरुष को चरणों में वंदन अभिनंदन करता हूं। और वादा करता हूं हमारे गुरुओं को जहां भी मेरी जरूरत पड़े निस्वार्थ भाव से खड़ा रहूंगा और रही झांसी में आने जाने के लिए और ठहरने के लिए तो मेरा छोटा सा आशियाना हमारा केंद्रीय कार्यालय संघर्ष सेवा समिति मैं उनके लिए हमेशा खुला रहेगा यह मेरा वचन है।
इस अवसर पर दशरथ रजक,लालाराम अहिरवार,भरत सिंह सेंगर,तुलसी राम मीणा, बृज किशोर यादव, सावित्री रिछारिया,कल्याण सिंह,आसाराम रायकवार और सैकड़ों की संख्या में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संचालन जिलाध्यक्ष लखन लाल सक्सेना जी आभार दशरथ रजक जी ने व्यक्त किया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!