Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

त्योहार भाईचारे का प्रतीक होता है इसे साथ मिलकर शांतिपूर्वक मनाएं =गोहद चौराहा थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा

आगामी त्योहारों को लेकर थाना गोहद चौराहा में शांति समिति की बैठक संपन्न

भिंड एमपी//लोकेश मिश्रा

भिंड///अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे , एसडीओपी सौरभ कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी गोहद चौराहा रविंद्र शर्मा द्वारा रक्षाबंधन ,भुजरिया मेला मोहर्रम तथा राष्ट्रीय पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना गोहद चौराहा परिसर में ली , मीटिंग में अशोक जैन ,संजीव गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल साकिर रजा कादरी इमाम मदीना मस्जिद, अफसर खाँ, फिरोजशाह ,गौरीशंकर ,अली मोहम्मद, मुन्ने खाँ, बलराम अग्रवाल सदा व विभिन्न व्यापारी वर्ग के लोग सम्मिलित हुए।

बैठक में मुहर्रम त्यौहार, रक्षाबंधन त्यौहार तथा भुजरिया मेला व राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को लेकर कानून व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु शांति समिति के सदस्यों से सुझाव लिए गए, साथी गोहद चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी व्यापारी वर्ग से ग्राहकों के वाहनों को सड़क के किनारे व्यवस्थित रूप से खड़े कराने की अपील थाना प्रभारी द्वारा की गई, ।

थाना प्रभारी कि अपील शहर हम सभी का है आप भी व्यवस्थाओ में करे सहयोग ।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!