Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी। परिजनों का आरोप झगड़े के बाद हुई मौत।

मृतक की पत्नी


ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर के पास झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक मजदूर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर पुलिस ने मजदूर के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा भरने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम सतवीर है। परिजनों का आरोप है कि देर रात सतवीर की पास में ही रहने वाले संजय सिंह और उसके बेटे के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सतवीर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर दिया। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे मृतक की मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाए। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजन जो आरोप लगा रहे हैं उस संबंध में पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!