Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंगाघाट क्षेत्र में SSP के निर्देश पर पुलिस का पैदल मार्च, लोगों में बढ़ा भरोसा!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

जनपद उन्नाव में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जयप्रकाश सिंह के निर्देश पर गंगाघाट थाना प्रभारी अजय सिंह ने मय पुलिस बल के साथ गंगाघाट क्षेत्र में पैदल गश्त (फुट मार्च) किया।

यह पैदल गश्त गंगाघाट थाने से लेकर नवीन गंगा पुल के मोड़ से होते हुए मनोहर नगर चौराहे तक की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर आम नागरिकों, दुकानदारों व राहगीरों से संवाद किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।

अराजक तत्वों को चेतावनी
पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, असामाजिक तत्वों व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
गश्त के दौरान थाना प्रभारी अजय सिंह ने ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को चेकिंग बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने और रात्रि गश्त को प्रभावी करने के निर्देश दिए।

जनता से अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!