उन्नाव:- यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया!!


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर 2023 जागरूकता अभियान के क्रम में आज दिनांक 04.11.2023 को यातायात प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी व हमराही टीम द्वारा प्रत्येक पॉइंट पर सघन चेकिंग की गई बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट व अवैध रूप से खड़े वाहनों का नो पार्किंग व यातायात नियमों के उल्लंघन के अपराध में ई-चालान किया गया।
भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उप निरीक्षक तिलक सिंह, हे0का0 भूपनारायण, का0 मुकेश राजपूत व का0 रजत वर्मा ने गाँधीनगर तिराहे पर टैम्पो/ऑटो चालकों को एकत्र कर पम्पलेट का वितरण किया व यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सर सैय्यद पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं व वाहन चालकों को पम्पलेट का वितरण किया गया तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया ।




