उन्नाव:- बांगरमऊ में लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस मनाया गया!!


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील बांगरमऊ में लेखपाल संघ का 62वां स्थापना दिवस तहसीलदार बांगरमऊ की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार बांगरमऊ द्वारा श्रद्धेय मुरारी लाल शर्मा एवं माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा संस्था के संस्थापक श्रद्धेय मुरारी लाल शर्मा जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीपक गौतम लेखपाल संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार पटेल तहसील मंत्री विनोद कुमार साहू जिले से आए लेखा परीक्षक मत्स्येंद्र कुमार सिंह एवं अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष हरि शरण सिंह तथा तहसील के समस्त राजस्व निरीक्षक व श्रीप्रकाश, विवेक सिंह, देशराज कुलदीप कुमार, निर्मल कृष्ण, मनोज कुमार व धीरेन्द्र कुमार आदि लेखपाल उपस्थित रहे।




