Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 29 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी!!

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 08, परिवार परामर्श केन्द्र से 06, थाना अचलगंज से 03, 02थाना बारासगवर, 02थाना गंगाघाट, 02थाना बांगरमऊ व थाना अजगैन से 02, थाना बेहटा मुजावर, थाना कोतवाली सदर, थाना दही व थाना बिहार से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।

उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे श्री अबरार हुसैन, श्री राजेन्द्र सिंह सेंगर, श्रीमती साबिहा उमर, श्रीमती प्रभा यादव, डा0 अबसार अली, डा0 सागीर अहमद सहयोगी श्री अंकित रघुवंशी, श्री शिवेन्द्र सिंह एवं प्रिया रावत एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से महिला थाना प्रभारी श्रीमती पुष्पा सिंह, उ0नि0 राजबहादुर सिंह, म0उ0नि0 श्रीमती उमा अग्रवाल चौकी प्रभारी मगरावारा थाना कोतवाली सदर, म0उ0नि0 भागीरथी ,म0हे0का0 मिथलेश वर्मा, म0हे0का0 कमलेश कुमारी, म0हे0का0 रंजना म0आ0 दीक्षित यादव, म0आ0 माण्डवी सिंह, म0आ0 शिखा सेंगर, म0आ0 उपासना पाठक, म0आ0 नेहा पंवार, म0आ0 दुर्गेश, म0आ0 शिखा यादव, म0आ0 दीपा, म0आ0 कु0 नीरज, म0आ0 पूजा यादव, म0आ0 रोशनी कुमारी, म0आ0 कृषा गौतमी, म0आ0 साधना, म0आ0 अंजुला त्रिपाठी, म0आ0 अंशू रानी का विशेष योगदान रहा।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!