पराली प्रबंधन के कार्य मे मथुरा बना सर्वश्रेष्ठ जनपद,उत्कर्ष कार्य करने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी ने चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान से किया सम्मानित

मथुरा। प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री द्वारा विगत 23 दिसम्बर को जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर को पराली प्रबंधन के लिए भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया था।
कलेक्ट्रेट सभागार में पराली प्रबन्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानन्द पाण्डेय,उप जिलाधिकारी सदर अजय जैन,उप जिलाधिकारी महावन निकेत वर्मा,पूर्व उप जिलाधिकारी गोवर्धन डॉ सुरेश कुमार,उप जिलाधिकारी छाता श्वेता,उप जिलाधिकारी मांट इन्द्र नन्दन सिंह, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ सन्तराम, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सुबोध कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी, पीडी अरूण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा दुष्यन्त कुमार सिंह, बृज बिहारी त्रिपाठी, विजय कुमार अग्रवाल, ऋषिपाल सिंह, रमेशचन्द वर्मा, उमाकान्त मुदगल, प्रभात रंजन, सुनील कुमार पाठक तथा सत्यप्रकाश सिंह को जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कलैक्ट्रेट सभागार में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।



