उन्नाव:- रेलवे स्टेशन अधीक्षक त्रिभुवन जोशी ने होली की खुशियों में आयोजित किया मिलन समारोह कार्यक्रम!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
होली मिलन की सार्थक पहल उपस्थित सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक वाई एन शुक्ला 85 वर्षीय, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव 71 वर्षीय, सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक धर्मराज 66 वर्षीय, जगरूप, राम गोपाल गेटमैन, राम खेलावन गेटमैन, कृष्ण पॉइंट्स मैन, जालीपा कैबिन मैन, राम सेवक कैबिन मैन, मुन्ना लाल रिटायर्ड गार्ड एवं सुरेंद्र कुमार वर्मा केबिन-मैन सबका अभिवादन फूलमाला पहनाकर उदय कुमार सिंह उप स्टेशन अधीक्षक द्वारा किया गया, अपने सम्बोधन में श्री त्रिभुवन जोशी स्टेशन अधीक्षक उन्नाव द्वारा समस्त भूतपूर्व रेल सेवकों से पेंशनर एसोसिएशन के गठन पर एवं umid कार्ड को अस्पतालों में लाभ के विषय पर प्रकाश डाला गया। उत्साहित सेवानिवृत्त रेल सेवकों द्वारा कार्यक्रम की अत्यधिक प्रशंसा भी की गई।
कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष श्री मोहम्मद नसीम खान जी ने भाईचारे का होली गंगा मेला,आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह ऐतिहासिक पर्व संदेश देता है कि सभी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया जाए। यह त्यौहार खुशहाली, सुख-समृद्धि और रंगों की भांति जीवन में सकारात्मकता फैलाने का अवसर है। इसी बीच रेलवे अधीक्षक जी ने सभी के साथ होली मिलन समारोह का प्रोग्राम भी रखा एक दूसरे को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर आपस में खुशियां बाटी।




