Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आर्थिकआवश्यक सूचनाव्यापार

अभी और गिरेगा स्टॉक मार्केट, अडानी ग्रुप को होगा और नुकसान

बीते कुछ दिनों से लगातार अडानी ग्रुप को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। तीसरे, छठे और अब अचानक देश के अमीरों की टॉप 20 की लिस्ट में भी अपना नाम न दर्ज़ करा पाने वाले गौतम अडानी को इस वर्ष भारी जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। उनकी कंपनी के शेयर्स दिन पर दिन गिरते जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इस वर्ष उनको 9 लाख करोड़ का भारी नुकसान उठाना पड़ा जिसका खामियाज़ा ये रहा की इनकी कंपनी दुनिया के टॉप 20 में भी नहीं शामिल हो पाई। ये सीधे इक्कीसवें नंबर पर आ गए। गौतम अडानी ने अपनी मेहनत और लगन से दुनिया में खूब पैसा और नाम कमाया है। ये एक भारतीय उद्यमी और स्वयं निर्मित अरबपति है जो अडानी ग्रुप के अध्यक्ष हैं। अडानी  समूह कोयला व्यापार, कोयला खनन, तेल एवं गैस खोज, बंदरगाहों, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक, बिजली उत्पादन एवं पारेषण और गैस वितरण में फैले कारोबार को सम्भालने वाली एक बड़ी कंपनी है। 27 अप्रैल 2022 को गौतम अडानी दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए थे। उनकी संपत्ति Microsoft के Bill Gates के बराबर हो गई थी।

लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी, हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप के शेयर्स में घटोत्तरी हुई है। सिर्फ इतना ही नहीं काफी था उधर मुसीबतों के बादल छटे नहीं थे और इधर एक और बुरी खबर सुनने को मिल गई, अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में शुरू हुई गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है । हर रोज टूटते शेयरों की वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (M-cap) लगातार कम हो रहा है। इस वजह से पिछले सात कारोबारी सत्रों में अडानी ग्रुप को 9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप गंवाना पड़ा है।  हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप का मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ कम हुआ है। 24 जनवरी 2023 को अडानी ग्रुप का मार्केट कैप 19.2 लाख करोड़ रुपये था।

जानते है किस कंपनी के कितने गिरे शेयर्स-

अडानी टोटल गैस – 3,885.45 रुपये से 1901.65 रुपये

अडानी ग्रीन एनर्जी – 40% नीचे

अडानी एंटरप्राइजेज – 38% नीचे

अडानी ट्रांसमिशन – 37% नीचे

अडानी पोर्ट्स और एसईजेड – 35% नीचे

अंबुजा सीमेंट्स – 33% नीचे

अडानी विल्मर – 23% नीचे

अडानी पावर – 22.5% नीचे

एसीसी – 21% से नीचे

एनडीटीवी – 17% से नीचे

इधर बुरी ख़बरों का सिलसिला ख़त्म नहीं हुआ था की उधर कंपनी को अमेरिका की तरफ से झटका मिल गया हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार  अडानी ग्रुप को लेकर स्टॉक हेरफेर-अकाउंटिंग फ्रॉड समेत कई तरह के दावे किए गए हैं। इन तमाम आरोपों को लेकर डाउ जोंस सस्टेनिबिलिटी इंडेक्स ने मीडिया स्टॉकहोल्डर एनालिसिस के बाद कार्रवाई करते हुए अडानी की कंपनी को हटाने का फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 7 फरवरी को इसे डाउ जोंस से हटा दिया जाएगा। ग्रुप ने इन दावों को भ्रामक और झूठा बताते हुए कहा की ये सब हमारी शान और जनता को गुमराह करने के तरीके हैं।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!