Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- उन्नाव को नया पुलिस कप्तान मिला,IPS जय प्रकाश सिंह ने जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला, अपराध पर अंकुश और जनता की सुरक्षा का मुद्दा सहित अन्य गंभीर विषयों पर हुई चर्चा!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

जनपद उन्नाव को नये पुलिस कप्तान मिले, आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने जिले के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला। अपराध पर अंकुश और जनता की सुरक्षा को लेकर उन्नाव जिले में आईपीएस अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने शुकवार को जिले का पद ग्रहण करते ही कहा कि अपराध और अपराधियों पर सख्ती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। “महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर भी खास फोकस रहेगा।” और “मेरी पहली प्राथमिकता जिले की कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाना है” महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर विशेष टीम काम करेगी।

थानों में आने वाले हर फरियादी की शिकायत सुनी जाएगी। ”नए एसपी ने साफ किया कि पुलिस और जनता के बीच भरोसा और संवाद मजबूत किया जाएगा”। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले की जनता नए कप्तान से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठी है। अब देखना होगा कि उनके कार्यकाल में अपराध पर कितना अंकुश लगता है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!