खंडेलवाल सेवा सदन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन

मथुरा।समाज सेवी संस्था श्री खंडेलवाल वैश समाज कृष्णानगर समाज को समर्पित खंडेलवाल सेवा सदन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आये कटक विजय खंडेलवाल ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अनेकों प्रस्तुतियां प्रस्तुत की।जिसे देख समाज के लोग ताली बजाने को मजबूर हो गये।कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल टैक्टर वाले एवं महामंत्री अजय खंडेलवाल एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष किशन गोपाल मेथी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।आपको बता दें कि समाज को समर्पित खंडेलवाल सेवा सदन गोवर्धन रोड स्थित को बने आज 25 वर्ष पूर्व हो जाने पर सभी समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए समाज की उन्नति एवं समाज को एक सूत्र में बांधने का संकल्प लेते हुए आगे दिनोंदिन उन्नति की कामना की।इसी बीच मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान भी किया गया। अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना है और समाज निरंतर इसी तरह तरक्की करता रहे ऐसी हमारी अपेक्षा है।आज 25 वर्ष पूर्व हो जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए रजत जयंती मनाई जा रही है।




