Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- बिना लाइसेंस संचालित नर्सिंग होम को उपजिलाधिकारी बांगरमऊ ने करवाया सीज।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

उपजिलाधिकारी बांगरमऊ ने बांगरमऊ तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदार नगर में संचालित अजय राजपूत हॉस्पिटल मे अचानक छापा मारा।

अस्पताल संचालक के द्वारा कोई भी कागज उपलब्ध ना करवाए जाने के कारण अस्पताल को सीज कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ मुकेश कुमार सिंह से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होने बताया कि उक्त अस्पताल संचालक किसी भी तरह का कोई भी कागज नहीं दिखा पाए।

बिना रजिस्ट्रेशन संचालित अस्पताल में एक मरीज भी भर्ती मिला जिसको बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर लिया गया है ।।

अस्पताल को सीज कर दिया गया है उन्होने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ़ आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!