Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)राजनीति

कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण मित्रों को दिया सम्मान

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में उत्तराखंड के अंदर प्रथम स्थान पाने वाली नगरपालिका मुनी की रेती के पर्यावरण मित्रों को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सम्मानित किया। पर्यावरण मित्रों की हौसला अफजाई के लिए उनको उपहार भी दिए। बता दे कि नगरपालिका मुनी की रेती की ओर से स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रथम स्थान पाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने पर्यावरण मित्रों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि उत्तराखंड में मुनी की रेती नगर पालिका को स्वच्छ सर्वेक्षण में दूसरी बार प्रथम स्थान मिला है। इसके लिए सभी पर्यावरण मित्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने नगरपालिका का सहयोग करने पर स्थानीय लोगों का भी आभार व्यक्त किया।

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!