Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)खेलब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षाहेल्थ & ब्यूटी

उन्नाव:- शिशु मंदिर गंगानगर में 10 दिवसीय समर कैम्प का हुआ समापन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज दिनांक 31मई 2025 को सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर शुक्लागंज-उन्नाव में चल रहे भव्य-दिव्य अनवरत दस दिवसीय विशाल समर कैम्प ( ग्रीष्मकालीन शिविर) के समापन सत्र में माँ शारदे,ऊं,भारत माता के समक्ष मुख्य अतिथि कवयित्री श्रीमती प्रियंका शुक्ला जी, श्री सुरेश चन्द्र शुक्ल जी, भा.ज.पा.‌किसान‌ मोर्चा- जिला महामंत्री, शिक्षा संघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष, नीरज साहू (प्रबन्धक SBI), श्रीमती रुचि साहू जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।साथ प्रबंधक श्रीमान राकेश कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान भूपेंद्र,प्रधानाचार्य डाॅ.अनुपम सिंह जी, सुरेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।वन्दना के पश्चात व्यवस्था प्रमुख श्री सुरेश सिंह जी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया गया।

कैंप में ताइक्वांडो,डांस, आर्ट/‌ क्राफ्ट, संगीत, मेंहदी,‌इंग्लिश स्पीकिंग,मिक्सअप डान्स, शार्ट डान्स,क्रिकेट,बैडमिण्टन और कम्प्यूटर‌‌ आदि विभिन्न विधाओं से लेकर कई रचनात्मक गतिविधियां प्रतिदिन सिखाई गई। कैंप में बच्चों को बताया गया कि कैसे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद के गेम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। श्रीमती भूपेन्द्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने जो सीखा उसका बखूबी प्रदर्शन किया।सभी बच्चों ने अपनी-अपनी झलकें प्रस्तुत कर लोगों के दिल जीते। ताइक्वांडो के बच्चों के करतब देख सब रह गए दंग, एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन देख अभिभावकों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली।विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान राकेश जी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने 10 दिन में जो सीखा उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में बच्चों ने कैंप में सीखी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को अभिभावकों और अन्य अतिथिगण के समक्ष जो प्रस्तुत किया।वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय रहेगा।शानदार संचालन श्रीमान आदित्य मिश्र एवं भैया मयंक का इम्प्रेसिव रहा।

इस विशेष दिन पर श्री सुरेश सिंह जी, सुरेन्द्र बहादुर जी , प्रेमशंकर जी, श्रीमती मालती सिंह जी, आरती, हनी, वन्दना, अनिल, कृतिका आदि अनेक बन्धु/ भगिनी मौजूद रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्का, रवि, सुभाषिनी आदित्य, अनुराग, वर्षा, गुंजन, नेहा, शिवांगी, श्रुति, राहुल, शोभना आदि का विशेष सहयोग रहा। अंत में डाॅ.अनुपम सिंह जी ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर सभी को धन्यवाद दिया। भव्य-दिव्य अनवरत दस दिवसीय विशाल समर कैम्प ( ग्रीष्मकालीन शिविर) के समापन सत्र में माँ शारदे,ऊं,भारत माता के समक्ष मुख्य अतिथि कवयित्री श्रीमती प्रियंका शुक्ला जी, श्री सुरेश चन्द्र शुक्ल जी भा.ज.पा.‌किसान‌ मोर्चा- जिला महामंत्री, शिक्षा संघ के प्रदेश के उपाध्यक्ष, नीरज साहू (प्रबन्धक SBI),श्रीमती रुचि साहू जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रबंधक श्रीमान राकेश कुमार जी, कोषाध्यक्ष श्रीमान भूपेंद्र,प्रधानाचार्य डाॅ.अनुपम सिंह जी, सुरेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।वन्दना के पश्चात व्यवस्था प्रमुख श्री सुरेश सिंह जी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए कहा कि समर कैंप में बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेल और अन्य एक्टिवीटिज में प्रशिक्षण दिया गया। कैंप में ताइक्वांडो,डांस, आर्ट/‌ क्राफ्ट, संगीत, मेंहदी,‌ इंग्लिश स्पीकिंग, मिक्सअप डान्स, शार्ट डान्स, क्रिकेट, बैडमिण्टन और कम्प्यूटर‌‌ आदि विभिन्न विधाओं से लेकर कई रचनात्मक गतिविधियां प्रतिदिन सिखाई गई। कैंप में बच्चों को बताया गया कि कैसे वह पढ़ाई के साथ-साथ अपनी पसंद के गेम में अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

श्रीमती भूपेन्द्र सिंह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों ने जो सीखा उसका बखूबी प्रदर्शन किया, सभी बच्चों ने अपनी-अपनी झलकें प्रस्तुत कर लोगों के दिल जीते, ताइक्वांडो के बच्चों के करतब देख सब रह गए दंग। एक से बढ़कर एक शानदार प्रदर्शन देख अभिभावकों ने भी दांतों तले अंगुली दबा ली। विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान राकेश जी ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उम्मीद है कि इस कैंप के माध्यम से बच्चों ने 10 दिन में जो सीखा उसका आगे भी वह बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे। कार्यक्रम में बच्चों ने कैंप में सीखी हुई विभिन्न प्रतिभाओं को अभिभावकों और अन्य अतिथिगण के समक्ष जो प्रस्तुत किया। वह अविस्मरणीय एवं सराहनीय रहेगा। शानदार संचालन श्रीमान आदित्य मिश्र एवं भैया मयंक का इम्प्रेसिव रहा। इस विशेष दिन पर श्री सुरेश सिंह जी, सुरेन्द्र बहादुर जी, प्रेमशंकर जी, श्रीमती मालती सिंह जी, आरती, हनी, वन्दना, अनिल, कृतिका आदि अनेक बन्धु/ भगिनी मौजूद रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्का, रवि, सुभाषिनी आदित्य, अनुराग, वर्षा, गुंजन, नेहा, शिवांगी, श्रुति, राहुल, शोभना आदि का विशेष सहयोग रहा, अंत में डाॅ.अनुपम सिंह जी ने अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर सभी को धन्यवाद दिया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!