सिंध क्लब की महिलाओं ने मनाया चेटीचंड महोत्सव, रंगारंग कार्यक्रमों से सजी शाम

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
कानपुर नगर शास्त्री नगर स्थित सावया होटल में सिंधी क्लब की महिलाओं द्वारा चेटीचंड महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एंकर दीपा द्वारा किया गया, जिसके बाद पूरे आयोजन में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। महोत्सव की शुरुआत सर्वप्रथम सिंध बाबा के भजनों, वंदना एवं आरती से हुई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसके बाद महिलाओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान एकल एवं समूह गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं डीजे की धुनों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया और पूरे आयोजन में ऊर्जा का संचार बना रहा। कार्यक्रम के बाद सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया, जिसमें दाल पकवान, टिक्की, मंचूरियन, चाट-पकौड़ी और अन्य व्यंजन शामिल रहे। इस आयोजन में लगभग 40-60 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की पदाधिकारियों में अध्यक्ष ममता लाल चंदानी, पूनम गिडवानी, राशि निहलानी, सूरज आहूजा, मनीषा डोड़वानी, कनिका गुनानी, व प्रीति चावला का विशेष योगदान रहा। यह आयोजन महिलाओं के उत्साह, एकता और सांस्कृतिक सहभागिता का सुंदर उदाहरण बना।




