सपा प्रत्याशी से कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ अज्ञात लोगो ने हाथ से नामांकन का पर्चा छीन लिया और फाड़ दिया
Soochna IndiaMarch 22, 2022Last Updated: March 22, 2022
0 820 Less than a minute
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की तरह ही विधान परिषद चुनाव के दौरान भी पर्चा छीनने की घटना सामने आई है। एटा-मैनपुरी-मथुरा स्थानीय निकाय सीट से सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह कल यानी सोमवार को एटा के कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन करने पहुंचे थे, जैसे ही वह गेट पर पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके हाथ से नामांकन का पर्चा छीन लिया और फाड़ दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया. नौबत मारपीट तक आ गई. बीच बचाव करने पहुंचे पुलिस से भी सपाईयों की भिड़ंत हो गई।