Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
चुनाव की खबरेंउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावफटाफट खबरेंबिहार (Bihar)ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजनीतिकसामाजिक

बिहार में बीजेपी की प्रचंड जीत पर झूमे कार्यकर्ता, बांटी मिठाई।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज बिहार चुनाव के परिणाम आने के बाद बीजेपी को मिली प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाइयाँ खिला कर जश्न मनाया। आपको बताते चले कि बिहार चुनाव में भाजपा को मिली एकतरफा जीत से भाजपा कार्यकर्ता जोश से भर उठे हैं। विपक्ष की करारी शिकस्त और एनडीए को मिल रही प्रचंड जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। आज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंज मुरादाबाद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक सिंह पटेल की अगुवाई में नगर के भाजपा कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया।

सबसे पहले विवेक पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मुँह मीठा कराया।उसके उपरांत आतिशबाजी भी की गई और कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे छुड़ाए। कई घंटे चले इस जीत के जश्न में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की थाप पर नाचते गाते जश्न मनाते नगर का भ्रमण करते हुए सभी को मिठाइयाँ खिलाईं।

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल ने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत बिहार की जनता की जीत है, सच की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बिहार की जनता ने विश्वास जताया है। बिहार कि सुधी जनता ने विपक्ष के अहंकार को, उसके झूठ को मात देने का काम किया है। इस अवसर पर सतीश कुमार यादव प्रधान, सूर्य गुप्ता, रानू ख़ा, निवर्तमान चेयरमैन राम नरेश कुशवाहा, राजकुमार पटेल, सुशील पटेल, अनिल राठौर, शम्भू प्रधान, मधु गुप्ता, सोनू सिंह, अजय तिवारी, लाखन यादव आदि उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!