Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
खेलउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- प्राचीन जल विहार मेले के अवसर पर एक विशाल दंगल का आयोजन, पहलवानों को किया गया पुरस्कृत !!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

महोलिया (गंज मुरादाबाद)। महोलिया में प्राचीन जल विहार मेले के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल के संयोजन में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया, दंगल में दूर दराज के करीब आधा सैकड़ा पहलवानों ने दांव आजमाए, कुश्ती में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को पुरस्कृत भी किया गया।

बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के गांव महोलिया में प्राचीन काल से एक पारंपरिक जल विहार मेले का आयोजन होता चला आ रहा है। जिसमे विशाल दंगल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी मेले के अवसर पर बुधवार को गांव के निकट निर्मित अखाड़े में एक विशाल दंगल का आयोजन किया गया, इस दंगल के दौरान करीब आधा सैकड़ा से अधिक पहलवान जोड़ियों ने एक दूसरे पर दांव आजमाए। कुश्ती में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों को दंगल आयोजक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक सिंह पटेल की तरफ से पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में आए अतिथियों सहित सभी खासो-आम के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। दंगल का शुभारंभ श्री विवेक के साथ मुख्य अतिथि निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार एवं एस ओ बेहटा मुजावर मुन्ना कुमार ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। दंगल का रोमांच महिला और पुरुष कुश्ती रही जिसमे महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को पटखनी दी। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रावेन्द्र सिंह, सुखबासी, नीरज तिवारी, मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह, अरविंद सिंह, राम संजीवन यादव, रानू ख़ान, रीतू पटेल, राजकुमार, सूर्या गुप्ता, चंदन एवं सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग दंगल का लुत्फ उठाने पहुंचे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!