Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

आंधी तूफ़ान में पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

मथुरा जनपद में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।विगत कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश ने मथुरा को झकझोर रख दिया है।लागतार बारिश होने से कई लोग घरों से भेघर हों चुके है तो कई परिवारों पर बारिश कहर बनकर टूटी है।हालही एक दिन पहले ही तीन वर्षीय बालिका को बारिश ने अपने आगोश में लेकर यमुना में धकेलकर जान ले ली थी।उस घटना से अभी मथुरा जनपद उबर भी नहीं पाया के तभी मथुरा के कस्बा सौंख से एक और दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आयी।जिसमे इस बेमौसमी बारिश ने एक और 10 वर्षीय बालक की जान लें ली।

घटना मथुरा के कस्बा सौंख की है।जहां एक 10 वर्षीय बालक दक्ष जिसके पिता का नाम भोला है।सौंख कस्बे के रहने वाले है।भोला अपने परिवार के साथ खेत पर किसान उदय सिंह कें खेतो पर काम कर रहा था।उसके साथ उसका पुत्र दक्ष भी नीम के पेड़ के नीचे बैठा था।शाम करीब 5 बजे अचानक से आंधी और तूफान के साथ तेजी से बारिश होने लगी तूफान की गति इतनी तेज थी के खेत में लगा नीम का पेड़ भ्रभराकर जा गिरा।जिससे उसके नीचे बैठा 10 वर्षीय बालक दक्ष दब गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।बच्चे का पिता उसको लेकर केएम हॉस्पिटल लेकर भागा और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी।घटना की जानकारी होने पर चोरो ओर चीख पुकार मच गई।बच्चे को अस्पताल के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है और बच्चे की बॉडी को परिजन अपने घर वापस ले आये।जहां मातम का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंचे थाना मगोर्रा के कोतवाल और नायब तहसीलदार श्याम दुबे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की घटना की जानकारी की जा रही है और राहत आपदा कोष के जरिए परिवार को राहत दी जाएगी।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!