Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊस्मार्ट सिटी
Trending

Pandit Kheda Samagra Vikas Samiti: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, कंबल वितरण और महिला सशक्तिकरण

Pandit Kheda Samagra Vikash Samiti: Free Health Camp, Blanket Distribution & Women Empowerment

Pandit Kheda Samagra Vikas Samiti: सेवा और समर्पण का अनूठा उदाहरण

लखनऊ, 12 जनवरी 2025: कृष्णानगर क्षेत्र के पंडित खेड़ा में स्थित सौभाग्य मैरिज लॉन में पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति के गठन के उपलक्ष्य में एक भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।

भाई रजनीश का देशभक्ति गायन

भाई रजनीश ने अपनी गायन कला से ऐसा समां बांधा कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। बच्चों से लेकर महिलाओं तक, हर कोई उनकी देशभक्ति गीतों पर थिरकने के लिए मजबूर हो गया।

निशुल्क स्वास्थ्य जांच और कंबल वितरण

इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक लोगों ने निशुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और थायराइड जांच का लाभ उठाया। डॉक्टर सुरज प्रताप गिरी द्वारा दी गई फिजियोथेरेपी ने 150 से अधिक लोगों को राहत पहुंचाई। इसके अतिरिक्त, गरीब और असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण किया गया, जिससे जरूरतमंदों को सर्दी में राहत मिली।

डॉक्टर सूरज प्रताप गिरी, आशीष त्रिवेदी (मेडिसिन प्वाइंट) और डॉ. लाल पैथ लैब के श्री उमेंद्र पाठक जी एवं पंडित खेड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और सौभाग्य मैरिज हॉल के मालिक महिपाल यादव का आज के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

पंडित खेड़ा महिला मोर्चा (दुर्गा वाहिनी) का गठन

पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति के साथ पंडित खेड़ा महिला मोर्चा (दुर्गा वाहिनी) का भी गठन हुआ। इस नई इकाई में पूनम चौरसिया को अध्यक्ष, आरती श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, सीमा सिंह और मनीषा शर्मा को महामंत्री बनाया गया। वहीं, पारुल मिश्रा संगठन मंत्री के पद को सुशोभित करेंगी।

इसे भी पढ़े- Pandit Kheda Public Protest Rally: पंडित खेड़ा क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग उठी | पंडित खेड़ा जन आक्रोश रैली

समिति की संरचना और उद्देश्य

पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति का गठन क्षेत्र के निवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए किया गया है। इसमें सड़क, जल निकासी, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, लो वोल्टेज की समस्या, और हाउस टैक्स की विसंगतियों को प्रमुखता से सुलझाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी

समिति में प्रबंधक अरुण शुक्ला, अध्यक्ष विनीत मिश्रा, महासचिव विजेंद्र देव ओझा, और मुख्य संरक्षक लवलेश भाटिया को सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना गया। कार्यकारिणी में कुल 52 पदाधिकारी शामिल हैं, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री और संरक्षक के रूप में कई अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंह, प्रदीप राज्यपाल, सी एन शुक्ला, उपाध्यक्ष ,अनुज तिवारी आशीष पाण्डेय, आशीष शर्मा,वी.वी. पाल, महामंत्री उमेंद्र पाठक, अनुपम शर्मा,अजय शुक्ला, बी के सिंह संगठन मंत्री नितिन श्रीवास्तव, अमितेश शुक्ल,अशोक यादव, अवधेश यादव संरक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, एस के सिंह, एस एन तिवारी, यमुना शंकर त्रिवेदी संयुक्त मंत्री मंजीत सिंह ,प्रमोद मिश्रा, शिरोमणि त्रिपाठी संयुक्त सचिव– कमलेश चंद्र त्रिपाठी, कौशलेन्द्र मिश्रा, अशोक यादव संगठन सचिव वीरेंद्र तिवारी, अजय सिंह, विपिन विश्वकर्मा आदि लगभग कार्यकारणी में 52 पदाधिकारी सदस्य चुने गए।

भोजन और समापन कार्यक्रम

कार्यक्रम का समापन भोजनोपरान्त भाई रजनीश के देशभक्ति से सराबोर गायन से हुआ। इस शुभ अवसर पर आयोजित सामूहिक भोजन में 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ भोजन का आनंद लिया।

समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता

यह आयोजन क्षेत्र में समाज सेवा और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समिति का उद्देश्य न केवल बुनियादी ढांचे को सुधारना है बल्कि समाज के जरूरतमंद तबके को सहायता प्रदान करना भी है।

पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए एक प्रेरणादायक कदम उठाया है। इस तरह के आयोजनों से न केवल समाज में एकजुटता बढ़ती है बल्कि जरूरतमंदों को भी सहायता मिलती है।

पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति का यह कदम क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!