Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

Lucknow Nagar Nigam: GEM Portal से Tender न होने पर उठे सवाल | CAG Report & High Court में मामला

नगर निगम लखनऊ में GEM Portal से Tender न होने पर उठे सवाल

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ (Lucknow Nagar Nigam) के स्वास्थ्य विभाग में Outsourcing Manpower Supply को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, जोन 1, 3, 4, 6 और 7 में हर साल लगभग ₹150 करोड़ रुपये का ठेका चयन प्रस्ताव (Selection Proposal) के जरिए दिया जा रहा है। जबकि शासनादेश में साफ निर्देश है कि इस तरह की निविदाएं GEM Portal Tender प्रक्रिया के माध्यम से कराई जानी चाहिए।

CAG Report में भी उठ चुका है सवाल

CAG Audit Report (22 नवंबर 2024) में नगर निगम लखनऊ से सीधे सवाल किया गया था कि जब छोटी नगर पालिकाएं भी GEM Portal के जरिए टेंडर करा रही हैं, तो Lucknow Nagar Nigam अपवाद क्यों बना हुआ है। शासनादेश संख्या-12/2017 और CAG शासनादेश 2019 का हवाला देते हुए यह भी कहा गया कि पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने के लिए GeM Portal का इस्तेमाल अनिवार्य है।

High Court में दाखिल हुई रिट

इस मामले को लेकर Lucknow Bench of Allahabad High Court में रिट संख्या WPIL-891/2025 दाखिल की गई है। याचिका में मांग की गई है कि नगर निगम को आदेशित किया जाए कि मैनपावर से जुड़े सभी टेंडर सिर्फ GEM Portal के माध्यम से ही हों। एडवोकेट डी.के. सिंह ने भी अपने पत्र में इसी मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि नगर निगम लखनऊ द्वारा शासनादेश की अवहेलना की जा रही है।

मंत्री ने लिखा महापौर को पत्र

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने महापौर को पत्र लिखकर इस प्रकरण का संज्ञान लेने और शासनादेश के पालन की सिफारिश की है। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि नगर निगम को तुरंत स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करना चाहिए कि संबंधित जोनों में Outsourcing Manpower Tender केवल GEM Portal से ही कराए जाएं।

महानगर लखनऊ: कूड़े का साम्राज्य, LSA कंपनी और Ramky का प्रबंधन फेल | Lucknow Nagar Nigam

बड़ा सवाल – लखनऊ क्यों अपवाद?

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब प्रदेश की छोटी-छोटी नगर पालिकाओं में भी पारदर्शिता के लिए GEM Portal का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो फिर Lucknow Nagar Nigam में यह प्रक्रिया क्यों लागू नहीं की जा रही। क्या करोड़ों रुपये के ठेकों में पारदर्शिता से बचने की कोशिश हो रही है या इसके पीछे कोई और वजह है?

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि नगर निगम प्रशासन और महापौर इस गंभीर मुद्दे पर क्या निर्णय लेते हैं।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Click to listen highlighted text!