उन्नाव:- पुलिस को मिली बड़ी सफलता गंगाघाट व सोहरामऊ मे चोरी की तीन घटनाओं का हुआ खुलासा चार सातिर चोरो को दबोचा।।


उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…
पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चार अभियुक्तों को चोरी के जेवरात व 34 हजार रुपये नकद बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
दिनांक 06.05.2023 को वादी शादाब पुत्र अब्दुल रहमान नि0 मो0 शाहीनगर चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि दिनांक 05.05.2023 को वादी घर का ताला तोड़कर घर में रखी दो आलमारियों से जेवर व अन्य सामान अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 252,23 धारा 457,380 भा0दं0वि0 पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 10.05.2023 को थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा 1. सुरेन्द्र रावत उर्फ मटरू पुत्र स्व0 सिद्धनाथ उम्र 28 वर्ष निवासी बलदेव पार्क मोहल्ला चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
2.करन रावत पुत्र बउआ रावत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मोहल्ला चम्पापुरवा सर्वोदय स्कूल के पास थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
3. विकास निषाद पुत्र अगनू निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी मनसुख खेड़ा चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
4.महेश निषाद पुत्र स्व0 पुत्तीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मनसुख खेड़ा चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को सरैया क्रासिंग के आगे बन रहे ओवर व्रिज के पास नेतुआ गांव की तरफ जाने वाले मोड़ के पास से चोरी के जेवरात व नकदी बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
चारों अभियुक्तगण के कब्जे से थाना सोहरामऊ क्षेत्रांतर्गत हुई दो चोरियों मु0अ0सं0 33,23 धारा 380,457 आइपीसी व मु0अ0सं0 34,2023 धारा 380 आइ पी सी से संबन्धित जेवरात व रुपये भी बरामद हुए।।
1.सुरेन्द्र रावत उर्फ मटरू पुत्र स्व0 सिद्धनाथ उम्र 28 वर्ष निवासी बलदेव पार्क मोहल्ला चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
2.करन रावत पुत्र बउआ रावत उम्र करीब 22 वर्ष निवासी मोहल्ला चम्पापुरवा सर्वोदय स्कूल के पास थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
3.विकास निषाद पुत्र अगनू निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी मनसुख खेड़ा चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव,
4.महेश निषाद पुत्र स्व0 पुत्तीलाल उम्र 30 वर्ष निवासी मनसुख खेड़ा चम्पापुरवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
अभि0 सुरेन्द्र रावत उर्फ मटरू – एक कंगन, एक नगदार हार, दो गले का मंगल सूत्र लाकेट, एक टूटी हुयी अंगूठी , कुण्डल घुघरू दार दो टुकड़ा गुरियादार माला सभी पीती धातु व आठ जोड़ी पायल सफेद धातु व सात हजार रूपये नगद।
अभि0 करन रावत – कान का टप्स एक साबूत एक टूटा, दो नाक की कील, दो कान की बाली सभी पीली धातु, दो जोड़ी कड़ा सफेद धातु व आठ हजार रूपये नगद।
अभि0 विकास निषाद – दो कान की बाली पीली धातु, हाथ के कड़े घुंघरूदार तीन जोड़ी सफेद धातु, एक जोडा पायल, तेरह जोड़ा बिछिया सभी जेवर सफेद धातु व सात हजार रूपये नगद।
अभि0 महेश निषाद – कान का झाला एक पीस, टूटी हुयी जंजीर सभी जेवर पीली धातु, तीन जोड़ा हाथ के कडे घुंघरूदार, एक जोडा हथफूल, एक अंगूठी, तेरह जोडा बिछिया, दो कुण्डल एक गले का चांद, कटोरी टूटी सभी जेवर सफेद धातु व सात हजार रूपये नगद।
थाना सोहरामऊ के मु0अ0सं0 33,23 व मु0अ0सं0 34,2023 से सम्बन्धित बरामद चोरी का माल कुल 5,000- रूपये व 12 जोड़ी बिछिया व एक अदद पुरानी पायल चारो अभियुक्तों से बरामद कर मुकदमा पंजीकृत किया गया।।



