Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
खेलआवश्यक सूचनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावब्रेकिंग न्यूज़लखनऊसामाजिक

उन्नाव:- ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप जनपद के सपूत तैयार लखनऊ में दिखाएंगे ताकत और तकनीक!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 5 से 8 नवंबर तक 41वीं सब-जूनियर, 9वीं कैडेट, 42वीं सीनियर और 9वीं पूमसे ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप होगी। इसमें जिला उन्नाव के बांगरमऊ नगर के आर एस पब्लिक स्कूल के १९ खिलाड़ी भाग लेंगे। इसकी जानकारी विद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुके हैं और अब उत्तर प्रदेश टीम में जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला करेंगे।

मुख्य खिलाड़ियों में अरनब प्रताप सिंह, आराध्या सिंह, श्रीति सिंह, इशिता गुप्ता, समृद्धि सिंह, खुशबू गुप्ता, खुशी यादव, कोशिकी शर्मा, दिव्यांशी पाल, मानवी देवी, तृषा राठौर, अथर्व सिंह, आयुष्मान सिंह, सुंदरम द्विवेदी, करण शर्मा, वंश सिंह, अक्षत प्रताप सिंह, आयुष यादव, अनुभव कुशवाहा, अथर्व पटेल, आस्तिक सिंह शामिल होंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रिजवान अहमद ने सभी खिलाड़ियों के साथ कोच पवन सूर्यवंशी एवं आकांक्षा को शुभकामनाएं दीं।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!