Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊसामाजिक

ज्वेलर्स की दुकानों पर ठगी करती महिलाएं गिरफ्तार। कोतवाली पहुंचे ज्वेलर्स मुकदमे की तैयारी!

ग्राहक बनकर ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंची दो शातिर ठग महिलाओं को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। वही ज्वेलर्स लिखित तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई करेगी। बता दें कि सोमवार की शाम झंडा चौक स्थित गढ़वाल ज्वेलर्स पर दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची। जिन्होंने पुरानी चांदी बेचने के नाम पर ठगी करने की कोशिश की। शक होने पर ज्वेलर्स ने मौके पर पुलिस को बुला लिया। इस दौरान जानकारी मिली की दोनों महिलाएं दो दिन पहले मुखर्जी मार्ग स्थित अग्रवाल ज्वेलर्स की दुकान पर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुकी हैं। दोनों महिलाओं ने लोहे के सिक्कों पर चांदी की परत चढ़ा कर और नकली पायल और चेन अग्रवाल ज्वेलर्स को बेच दी। बदले में सोने की ज्वैलरी और नकदी लेकर चंपत हो गई। जब चांदी को गलाने का समय आया तो लोहे के सिक्कों की पोल खुली। अब मामला पकड़ में आया है तो सभी ज्वेलर्स के होश उड़ गए हैं और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!