Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नगर निगम जोन-6 में कूड़े का साम्राज्य, स्वच्छ सर्वेक्षण पर सवाल

जोन-6 की सफाई व्यवस्था फेल, जलभराव, धूल और बदबू से लोग बेहाल

📍 लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक तरफ नगर निगम शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में नंबर-1 बनाने का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत इसके ठीक उलट नजर आ रही है। खासकर नगर निगम के जोन-6 क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई दिखाई दे रही है।
दुबग्गा, ठाकुरगंज, कन्हैया माधोपुर वार्ड और रिंग रोड के आसपास के इलाकों में कूड़े के ढेर खुलेआम लगे हैं। कई स्थानों पर हालात ऐसे हैं कि गलियों के किनारे कचरा कई दिनों तक नहीं उठाया जाता, जिससे बदबू और गंदगी लगातार बढ़ती जा रही है।


👉 सड़कों पर धूल और कचरा, वायु गुणवत्ता पर असर
क्षेत्र में समय पर झाड़ू और रोड स्वीपिंग न होने के कारण वार्डो के अंदर धूल का गुबार बना रहता है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि वायु गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है।

👉 कूड़े के ढेर और जलभराव का डबल संकट
कई जगहों पर कूड़े के ढेर के साथ-साथ जलभराव जैसी स्थिति भी देखने को मिल रही है। नालियों की सफाई न होने से गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है और बीमारी फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है।


👉 स्थानीय लोगों का आरोप—कई दिनों तक नहीं उठता कचरा
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सफाई कर्मी नजर नहीं आते कई इलाकों में 2-3 दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिससे हालात बद से बदतर हो जाते हैं।

👉 जोन-6 के जिम्मेदारों पर सवाल
नगर निगम के जोन-6 के जोनल सेनेटरी अफसर, एसएफ आई और कार्यदायी संस्था की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल यह है कि जब जिम्मेदारी तय है, तो फिर सफाई व्यवस्था क्यों फेल हो रही है?


👉 स्वच्छ सर्वेक्षण के दावों पर उठे सवाल
महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार शहर को स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष पर लाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं, लेकिन जोन-6 की यह तस्वीर उन दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।

क्या स्वच्छ सर्वेक्षण सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा, या फिर जमीनी स्तर पर भी सफाई व्यवस्था सुधरेगी?

लखनऊ शहर की छवि धूमिल
अगर समय रहते जोन-6 की सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो यह न सिर्फ शहर की छवि को नुकसान पहुंचाएगा, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डालेगा। अब जरूरत है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं पर सख्त कार्रवाई हो और जमीनी स्तर पर बदलाव

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!