Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

लखनऊ नगर निगम जोन-3 बीजेपी कार्यालय के पास कूड़ा जलाकर सफाई का खेल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर शहर को साफ-सुथरा दिखाने के दावों के बीच लखनऊ नगर निगम जोन-3 की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय के पास जमा गंदगी को हटाने के बजाय कूड़े में आग लगाकर सफाई करने का मामला सामने आया है।

स्थानीय स्तर पर यह भी देखा गया कि क्षेत्र में झाड़ियां उगी हुई हैं और नालियां गंदगी से पूरी तरह जाम हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मामले में सुपरवाइजर संजीव ने सफाई देते हुए कहा कि कूड़े में आग किसी दूसरे विभाग द्वारा लगाई गई है, जबकि जोनल सैनिटरी अधिकारी इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साधे हुए हैं।


सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा जैसे महत्वपूर्ण कार्यालय के आसपास भी अगर सफाई व्यवस्था का यह हाल है, तो अन्य क्षेत्रों की स्थिति का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।


इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त और महापौर से तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!