Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरें
Trending

गौरव गोविल बने बीकानेर रेल मंडल के नए DRM, डॉ. आशीष कुमार का स्थान लिया

बीकानेर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल को नया मंडल रेल प्रबंधक (DRM) मिल गया है। गौरव गोविल ने बुधवार, 30 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। उन्होंने डॉ. आशीष कुमार के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभाली है।

पदभार संभालने के बाद गौरव गोविल ने मंडल कार्यालय में अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंडल की कार्यप्रणाली, प्रमुख कार्यों और प्राथमिकताओं की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बीकानेर मंडल के समग्र विकास, यात्री सुविधाओं में सुधार, संरक्षा और संचालन को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने नए मंडल रेल प्रबंधक का स्वागत किया और मंडल के महत्वपूर्ण कार्यों की रूपरेखा से अवगत कराया।

गौरव गोविल भारतीय रेलवे के अनुभवी अधिकारी हैं और इससे पूर्व वे इंडियन रेलवे इंस्टिट्यूट ऑफ सिग्नल इंजीनियरिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन (IRISET), सिकंदराबाद में सीनियर प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे।

उनकी नियुक्ति से बीकानेर रेल मंडल में नई ऊर्जा और कार्यक्षमता बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!