मथुरा पुलिस की यातायात प्लानिंग फेल,जाम के झाम में फंसे शहरवासी,ट्रैफिक सिंग्नल लाइट ने तोड़ा दम

मथुरा।जनपद मथुरा में पुलिस की यातायात व्यवस्था प्लानिंग पूरी तरह से फेल हो गई हैं। शहर के अंदर जगह जगह जाम के झाम में वाहनों की लंबी कतार देखने को मिल रही है। मथुरा में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने जनपद में चार्ज संभालने के दौरान प्रेस वार्ता में माफियाओं पर नकेल कसने व यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित कराने की प्राथमिकता की बात कही। चार्ज संभालने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे ने अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। आपको बता दें कि चार्ज संभालने के दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जनपद मथुरा में मथुरा यातायात पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को लेकर जाम के झाम की स्थिति को सुधारने हेतु किए जा रहे प्रयास पूरी तरह फैल नजर आ रहे हैं।जनपद मथुरा में जगह जगह प्रमुख तिराहे चौराहे पर जाम के झाम की स्थिति बनी हुई है।मथुरा के हृदय स्थल होली गेट से भरतपुर गेट चौकी व थाना गोविंद नगर क्षेत्र की डीग गेट चौकी पर शनिवार को भी कई घंटों तक जाम के झाम की स्थिति बनी रही और शहरवासी घंटो तक अपने वाहनों को लेकर जान में फंसे रहे।कई घंटों तक लगे रहे जाम को खुलवाने के लिए चौराहे पर पुलिसकर्मी नजर नहीं आये। कई घंटा बीत जाने पर थाना गोविंद नगर अपनी टीम के साथ डीग गेट चौकी पहुंचे।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया जिसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारू हो सकी।डीगगेट चौकी स्थित चौराहे पर लगी ट्रैफिक सिग्नल लाइट भी शोपीस बनकर रह गई। चौराहे पर दोनों साइड लगी ट्रैफिक लाइट में केवल पीले रंग की लाइट ही जल रही थी जो केवल यही दर्शा रही थी कि थोड़ा इंतजार कीजिए अभी रास्ता साफ नही हैं।जिसके चलते तीन तरफ भारी जाम लगा हुआ था वहीं एक तरफ का रोड ट्रैफिक लाइट खराब होने के कारण खाली पड़ा हुआ था और लोग चालान के डर से अपने वाहनों को लेकर आगे नहीं बढ़ रहे थे।
इन स्थानों पर यातायात व्यवस्था फेल
जनपद मथुरा में स्टेट बैंक चैराहा,नए बस स्टैंड,पुराना बस स्टैंड,के.आर कॉलेज रोड,भरतपुर गेट,डींग गेट,महोली रोड़, सौंख रोड़ पर हर रोज़ इसी तरह जाम के झाम में वाहन फंसे देखने को मिलते हैं।देखना होगा नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे यातायात व्यवस्था को लेकर कोई स्थायी समाधान निकल पाते हैं अथवा यातायात व्यवस्था इसी तरह लोगो के लिए मुसीबत बनी रहेगी।

ट्रैफिक सिग्नल लाइट बनी शोपीस
मथुरा में मुख्य चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने हेतु ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाई गई है लेकिन आपको बता दें कि जनपद मथुरा में ट्रैफिक सिग्नल लाइट शोपीस बनी हुई है जिसके चलते जगह-जगह जाम के झाम की स्थिति बनी रहती है।लंबे समय से मथुरा के प्रमुख मार्गों पर लगी हुई लाइटें अचानक खराब हो जाती हैं लेकिन इसे रिपेयर कराने के लिए विभाग के पास समय ही नहीं है जिसके चलते यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है।




